Gujrat News: गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के पॉश इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के घर पास शुक्रवार की सुबह वेसू इलाके में हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. यह दुर्घटना वेसू क्षेत्र में स्थित बहुमंजिला इमारत हैप्पी एक्सीलेंसी में हुई, जहां आग लगने के बाद 18 लोग छत पर फंस गए. अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
आग सुबह करीब आठ बजे इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में उसने ऊपरी दो मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूरत के मेयर दक्षेश मवानी ने बताया कि दमकल विभाग ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और आग पर काबू पा लिया गया.
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी इसी इलाके में रहते हैं. आग की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि आग लगने के समय वह बगल के बगीचे में सुबह की सैर कर रहे थे, तभी उन्होंने आग की लपटें देखीं और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



