Uttrakhand news: मानसून से पहले ही पहाड़ों पर बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बुधवार को उत्तराखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद जमकर तबाही मची.
चमोली में भारी बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. बारिश के कारण कई जगहों पर पहाड़ से इतना मलबा नीचे आया कि कई वाहन मलबे के नीचे दब गए. इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में फिर बारिश की चेतावनी जारी की है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. जिसके कारण लोगों का सामान्य जीवन काफी प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण उत्तरकाशी के यमुनोत्री और गंगोत्री में सड़क पर मलबा गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है.
उधर, चमोली के थराली क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से नुकसान की खबरें हैं. चमोली के थराली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



