मेष(Aries Horoscope)- पारिवारिक मामलों में रुचि बनाए रखेंगे. विवेक विनम्रता बनाए रहें. रक्त संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. अतिथि आगमन संभव है. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. स्वार्थ संकीर्णता और व्थर्थ चर्चा का त्याग करें. सुख बांटें.
वृष(Taurus Horoscope)- साहस पराक्रम के मामलों में आगे रहेंगे. सामाजिक प्रयासों पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यां में तेजी लाएंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. दान धर्म बढ़ाएंगे. तेजी दिखाएंगे. जिद व अहंकार में न आएं.
मिथुन(Gemini Horoscope)- घर में हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे. अपनों के स्वागत सत्कार में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास से बात रखेंगे. परिवार में समय देंगे.व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. सहजता सगजता बढ़ेगी. संकोच में कमी आएगी.
कर्क(Cancer Horoscope)- अतिथि आएंगे.योग्यता और कला कौशल के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे. सभी के साथ खुशियां बांटेंगे. चहुंओर अनुकूलता बनी रहेगी. करीबियों का सहयोग पाएंगे. संवाद में सहजता से रखेंगे. विभिन्न आवश्यक कार्यां को साधेंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- बजट व निवेश संबंधी मामलों में रुचि रह सकती है. संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहें. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. बड़प्पन से काम लेंगे. मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. अधिकारीवर्ग सहयोग रखेगा.
कन्या(Virgo Horoscope)- सभी क्षेत्रों में अनुकूलन बना रहेगा. वार्ताएं सफल होंगी. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. उपलब्धियां बनाए रखने में सहज रहेंगे. लाभ संवार बनाए रखेंगे. उन्नति और विकास की राह बनी रहेगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे.
तुला(Libra Horoscope)- प्रबंधकीय कार्यों में संतुलन बढ़ेगा. उन्नति और विकास की राह बढ़त रहेगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे. सकारात्मक एवं सहयोगी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. सफलता का परचम बुलंद रहेगा. विभिन्न कार्यां को समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में तेजी रहेगीं.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भाग्य की प्रबलता से सभी मामलों में संतुलन बनाए रखेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. रुटीन बेहतर रखेंगे. सभी मामले पक्ष में बने रह सकते हैं. महत्वपूर्ण परिणाम साधेंगे.जनकल्याण के कार्यां से जु़डें़गे. पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. तथ्यगत स्पष्टता बनाए रखेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- अपनों से सद्व्यवहार बनाए रखेंगे. कन्या से सामंजस्यता बढ़ाएंगे. सफलता प्रतिशत औसत से अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास व सहजता से आगे बढ़ेंगे. अनुबंधो में सजग रहेंगे. पेशेवरों का साथ बनाए रखेंगे. लेनदेन में धैर्य रखें. विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. मितभाषी बने रहें.
मकर (Capricorn Horoscope)- सबके साथ लेकर चलना पसंद करेंगे. चीजें अधिक स्पष्ट व सादाससाझीदारों का सहयोग बना रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. औद्योगिक कार्य समय से पूरा कर लेने का प्रयास रखेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध संवार पर रहेंगे. अनुबंधों में सतर्कता बनाए रहेंगे
कुंभ(Aquarius Horoscope)- सहकर्मियों का समर्थन बना रहेगा. उधार में रुचि रह सकती है. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. कर्मठता पर बल बनाए रहेंगे. कार्यगति अच्छी रहेगी. व्यक्तिगत मामले लंबित रह सकते हैं. व्यवस्था पर जोर देंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- व्यक्तिगत विषयों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मित्रों और समकक्षों का साथ बना रहेगा. उत्साह उमंग से कार्य करेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



