Karnataka Road Accident: कर्नाटक में शनिवार की तड़के हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. जेवर्गी तालुक की लोगी क्रॉस के पास एक मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दुर्घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई.
पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिनी बस का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बागलकोट के निवासी थे और कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



