Bareilly News: शादी की 25वीं सालगिरह पर दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, Video Viral

Man Died on his 25th wedding anniversary: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुखद घटना सामने आई है. शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न मातम…

Man Died on his 25th wedding anniversary: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुखद घटना सामने आई है. शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न मातम में बदल गया. 50 वर्षीय वसीम सरवत अपनी पत्नी के साथ अपनी सालगिरह पर डांस कर रहे थे. नाचते समय वह अचानक मंच पर गिर पड़े. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया उन्हें दिल का दौरा पड़ा है.

पति- पत्नी दोनों स्टेज पर डांस कर रहे थे तभी अचानक वसीम गिर पड़े और सभी चौंक गए. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वसीम और फराह डांस करते नजर आ रहे हैं. नाचते समय वसीम अचानक गिर जाता है. आस-पास के लोग उसे उठाने के लिए दौड़े, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं की.

वसीम के एक रिश्तेदार ने बताया, ‘डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया’ बाद में परिवार ने वसीम को दफना दिया. वसीम के परिवार में उनकी पत्नी फराह और दो बेटे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *