Putin Car Blast: रूस में मची अफरा-तफरी; पुतिन की कार में विस्फोट, जांच के आदेश

Putin Car Blast: रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रपति पुतिन की एक लिमोजिन में विस्फोट के बाद…

Putin Car Blast: रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रपति पुतिन की एक लिमोजिन में विस्फोट के बाद आग लग गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और फिर दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध भी समाप्त हो जाएगा.

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मॉस्को के एफसीबी में हुई. यह घटना सीक्रेट सर्विस मुख्यालय के पास हुई, जहां उनके काफिले की 2,75,000 पाउंड (करीब 3 करोड़ रुपए) कीमत की लिमोजिन जलकर राख हो गई. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त वाहन में कौन था, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

कैमरे की फुटेज तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि आग कार के इंजन में लगी, जिसने बाद में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद आसपास के रेस्तरां और इलाके की अन्य दुकानों पर काम करने वाले लोग कार सवारों की मदद के लिए दौड़े और आपातकालीन मदद पहुंचने से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉस्को काफी सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, लेकिन यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या यह दुर्घटना किसी साजिश का हिस्सा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *