Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है. कुछ दिनों की ठंड के बाद अब तापमान फिर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के औसत तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. आज पंजाब में सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों की तुलना में गुरदासपुर सबसे गर्म रहा.
अमृतसर में तापमान 10°C से 28°C के बीच रहेगा. जालंधर में तापमान 12°C से 28°C तक हो सकता है. लुधियाना में तापमान 14°C से 28°C तक रहेगा. पटियाला में तापमान 14°C से 31°C तक हो सकता है. मोहाली में तापमान 13°C से 28°C तक रहता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
वहीं, हरियाणा में तापमान में वृद्धि की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं अधिकांश क्षेत्रों में कल से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और हवा के रुख बदलने का असर मौसम में दिख रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



