बड़ी कारवाई! 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग की वेबसाइट ब्लॉक, जांच जारी

Online gaming websites blocked: वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने विदेशों से संचालित अवैध ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की 357 वेबसाइटों…

Online gaming websites blocked: वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने विदेशों से संचालित अवैध ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की 357 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही करीब 2,400 बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं.(357 illegal online gaming websites blocked news in hindi)

DGGI ने उनके फाइनेंसियल नेटवर्क को भी निशाना बनाया है. इस दौरान 2 हजार बैंक खातों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक किया गया है. इनका इस्तेमाल भारतीय प्रतिभागियों से धन संग्रह के लिए किया जा रहा था. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सहयोग से इन खातों में 4 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है.

मंत्रालय ने जनता को विदेशी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने के प्रति भी आगाह किया. मंत्रालय ने कहा कि बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटरों के अलावा सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों को भी इन मंचों से नहीं जुड़ना चाहिए, भले ही वे उनका समर्थन करते हों.

लगभग 700 विदेशी ई-गेमिंग कंपनियां पंजीकरण न कराने और जीएसटी चोरी करने के आरोप में वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (जीडीटीआई) की जांच के दायरे में हैं. जांच में यह भी पता चला कि इन विदेशी कंपनियों ने लेनदेन के लिए फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया. दो अलग-अलग मामलों में डीजीजीआई ने कुल 2,400 बैंक खाते जब्त किए और लगभग 126 करोड़ रुपये की निकासी रोक दी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *