Hockey Olympians Mandeep Singh and Udita Duhan tie the knot news in hindi: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह और महिला टीम की खिलाड़ी उदिता दुहान जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए हैं. जालंधर के हॉकी मक्का मीठापुर के रहने वाले ओलंपियन मनदीप सिंह ने हरियाणा के हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से विवाह किया है.
25 जनवरी 1995 को जालंधर के मीठापुर गांव में जन्मे मनदीप सिंह ने जालंधर के सुरजीत हॉकी अकादमी में एक युवा खिलाड़ी के रूप में फील्ड हॉकी खेलना शुरू किया. अब मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं.
जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी विश्व लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी विश्व लीग टियर 3 2013 और 2017 तथा चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है.
मनदीप सिंह ने कई अन्य प्रमुख चैंपियनशिप जीती हैं। ओलंपियन मनदीप सिंह वर्तमान में पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. 14 जनवरी 1998 को हिसार के नांगल गांव में जन्मी उदिता कौर दुहन ने हरियाणा हॉकी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नाम रोशन किया है. वह भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं. हॉकी से पहले उदिता हैंडबॉल भी खेलती थीं। उनका खेल जीवन हैंडबॉल से शुरू हुआ.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live





