Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी; तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना, जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम अब गर्मियों की ओर मुड़ गया है. बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम अब गर्मियों की ओर मुड़ गया है. बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो दर्शाता है कि मौसम गर्म होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, हालात सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म हैं.(Punjab-Haryana Weather news in hindi)

इस मौसम (Punjab Weather Update) में अब तक का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जारी थी, जिसके चलते मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था.

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा यह 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

अमृतसर में आसमान साफ ​​रहेगा, तापमान 14°C से 30°C के बीच रह सकता है. जालंधर में आसमान साफ, तापमान 12°C से 30°C के बीच. लुधियाना में तापमान 14°C से 31°C के बीच रहेगा तथा हवाएं हल्की गर्माहट का एहसास कराएंगी. (Punjab Weather Update) पटियाला में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा तापमान 14°C से 32°C के बीच रहने की संभावना है. मोहाली में आसमान साफ ​​रहेगा, तापमान 16°C से 30°C के बीच रहेगा.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) सहित अन्य राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 21 मार्च 2025 को तापमान के अंदर बढ़ोतरी होगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *