Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि आज बारिश के साथ-साथ पंजाब के इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है.(Punjab-Haryana Weather news in hindi)
जिसके चलते शुक्रवार को लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में भी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.(Punjab Weather Update) जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला. हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब और मानसा शामिल हैं.
वहीं,हरियाणा(Haryana weather update) में होली की रात बरसात से माैसम में ठंडक आ गई. हिसार के मय्यड़ में ओले गिरे. पानीपत में रात से सुबह सात बजे तक रुक रुक कर तेज बारिश हुई. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



