Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का मौका! 8000 टीचर की वैकेंसी, जाने आवेदन प्रक्रिया

DSSSB Delhi Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. दिल्ली नगम निगम के स्कूलों में करीब…

DSSSB Delhi Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. दिल्ली नगम निगम के स्कूलों में करीब 8000 शिक्षकों के पद भरने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार एमसीडी निगम प्रशासन ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को इन पदों पर शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मांग पत्र भेजा है.(Opportunity for a government job! 8000 teacher vacancies, know the application process

भर्ती का नोटिफिकेशन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया गया है. जिसमें फॉर्म डेट से लेकर शिक्षक पदों पर योग्यता से संबंधित पूरी डिटेल्स बताई जाएगी. नोटिफिकेशन अप्रैल/मई में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि नोटिफिकेशन की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.

योग्यता(Govt Teacher Jobs 2025)
पिछली भर्तियों को देखते हुए यदि डीएसएसएसबी टीचर की योग्यता देखें तो उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
बीएड और सीटीईटी पास होना भी होना जरूरी है.
उम्मीदवारों की आयुसीमा अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए.
एज लिमिट में ओबीसी को 3 साल, एससी, एसटी को 5 वर्ष छूट का प्रावधान किया जाता रहा है.
प्राइमरी टीचर के लिए ग्रेजुएशन, डीएलएड और सीटीईटी पास योग्यता है. वहीं असिस्टेंट टीचर नर्सरी के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास और नर्सरी टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए.
पीजीटी टीचर के पदों पर संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड या बीए.बीएड/बीएससी.बीएड या तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-एमएड किया होना जरूरी है. हालांकि भर्ती के मूल नोटफिकेशन में इसमें बदलाव होने संभावित हैं. अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *