Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में गर्मी की शुरुआत! जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे.(Punjab-Haryana Weather Update)  जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह सामान्य से अधिक रहेगा.

राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, हालांकि यह सामान्य के करीब है. राज्य में सबसे अधिक तापमान मोहाली में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. (Punjab Weather Update)

पिछले दिनों मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन न तो बारिश हुई और न ही ओलावृष्टि हुई. इससे किसानों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में वृद्धि भी किसानों के लिए बेहतर होगी.

वहीं,हरियाणा (Haryana Weather Update) में आने वाले दिनों में दिन के समय में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात के समय में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. विशेषकर, 7 और 8 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, यह बारिश सामान्य से कम होगी और इससे किसानों को फसल के लिए कोई गंभीर नुकसान नहीं होगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *