Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rates) में बीते कुछ समय से लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन बीते सप्ताह अचानक बाजी पलटी और सोने का भाव टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की गई है.
आज, यानी 1 मार्च, 2025 की सुबह सोना की कीमतों में आसमान पर पहुंची सोने की कीमतें अब घटती नजर आने लगी हैं. बीते सप्ताह में सोना काफी सस्ता हो गया है. (Gold Silver Price Today) एमसीएक्स पर 4 अप्रैल एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता के सोने का भाव अकेले शुक्रवार को ही 994 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल गया. इसके बाद इसकी वायदा कीमत कम होकर 84,202 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.
22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Silver Price Today)
बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



