मेष(Aries Horoscope)- खर्च और निवेश के मामले बढ़ेंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में सजगता बनाए रखें. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी. सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. अपनों से सीख सलाह रखेंगे. अतिथि का सम्मान करेंगे.यात्रा संभव है.
वृष(Taurus Horoscope)- आवश्यक कार्यों में गति बनी रहेगी. लक्ष्यों को पूरा कर लेने में मदद मिलेगी. विभिन्न आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे. वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे. आर्थिक प्रबंधन संवार पाएगा. करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे.
मिथुन(Gemini Horoscope)- जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी. करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा. सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. आय अच्छी रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पैतृक मामलों मे सुधार होगा. दीर्घकालिक योजनाओं व प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा.
कर्क(Cancer Horoscope)- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी. धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान से जुडेंगे. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. पेशेवर मामले सधेंगे. संकल्प पूरा करें. निसंकोच आगे बढें़ेगे. संसाधनों में वृद्धि होगी. पेशेवर अच्छा करेंगे.परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे. कार्य अवरोध दूर होंगे. तेजी बनी रहेगी.
सिंह(Leo Horoscope)- सूझबूझ से कदम उठाने और समन्वय संतुलन के साथ आगे बढ़ते रहने का वक्त है. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अजनबियों पर भरोसा करने से बचें. अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है. आवश्यक कार्यों में अनुशासन व निरंतरता रखें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. जल्दबाजी में समझौते नहीं करें. सहज रहें.
कन्या(Virgo Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्या को गति देंगे. साझा व्यवसाय में सफलता मिलेगी. टीम के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे. भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे. करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा. विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे. व्यवस्था को बल मिलेगा.
तुला(Libra Horoscope)- कार्यक्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी रह सकती है. पेशेवर प्रयासों पर फोकस रखेंगे. नौकरीपेशा व सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. लिखापढ़ी के कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- उमंग और उत्साह से भरे रहेंगे. स्कूल के सहपाठियों व मित्रों का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से जगह बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास रखें. परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे. अध्ययन अध्यापन में बेहतर बने रहेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रह सकता है. पारिवारिक विषयों पर ध्यान देंगे. जनसंपर्क का लाभ मिलेगा. व्यापार बेहतर बना रहेगा. जिद जल्दबाजी से बचें. सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. करीबियों से सहजता बनाए रखें. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- आवश्यक कार्यों को में तेजी बनाए रखेंगे. भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे. जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी. आलस्य त्यागें. वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आएगी.लक्ष्य पूरे कर लेने का प्रयास बनाए रखेंगे. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- जीवन स्तर में सुधार संवार बना रहेगा. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. समता सामन्जस्यता का भाव बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा. धन संपत्ति और लाभ के अवसर बढ़ेंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. परिवार संगे स्मरणीय पल बांटेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- विभिन्न क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएं रखेंगे. पेशेवर मामलों में सफलता मिलेगी. नियम अनुशासन रखेंगे. सुखद यात्रा के संकेत हैं. शुभ सूचना मिल सकती है. संपर्कों का लाभ मिलेगा. रचनात्मक गतिविधियों को संवारेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. कलात्मक समझ बढ़ेगी. जीवनशैली संवरेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



