Aaj ka rashifal: महाशिवरात्रि पर इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष(Aries Horoscope)- उद्योग व्यापार में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सत्ता पक्ष में सभी का सहयोग रहेगा. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. करियर को मजबूती मिलेगी. परिणामों से…

मेष(Aries Horoscope)- उद्योग व्यापार में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सत्ता पक्ष में सभी का सहयोग रहेगा. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. करियर को मजबूती मिलेगी. परिणामों से उत्साहित रहेंगे.प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में गति आएगी. पैतृक कार्यां में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- भाग्य पक्ष की मजबूती से लाभ में वृद्धि के अवसर बनेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति पाएंगी. विभिन्न कार्यां को निसंकोच आगे बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक मामले संवारेंगे. विनय व विवेक बनाए रखेंगे. सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. परिस्थितियों में तेज सुधार होगा.

मिथुन(Gemini Horoscope)- स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखें. कार्य व्यवस्था में सहजता रखेंगे. आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे. आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. कामकाज प्रभावित हो सकता है. अनुशासन व निरंतरता रखेंगे. तैयारी से कार्य करेंगे

कर्क(Cancer Horoscope)- साझीदारी के प्रयासों में वृद्धि होगी. निजी मामलों में गंभीरता और संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी. सबको जोड़ने में सफल होंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. उद्योग व्यापार के लिए उचित अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास और बर्हिमुखता को बल मिलेगा. नेतृत्व क्षमता बनाए रखेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- आर्थिक मामलों में मेहनत और लगन से परिणाम साधेंगे. समय प्रबंधन बनाए रखेंगे. सतर्कता रखेंगे. कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे. पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे. व्यवस्था को मजबूती देंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. मितभाषी बने रहेंगे. जिद में न आएं.

कन्या(Virgo Horoscope)- मित्रों के साथ सुखकर समय बिताएंगे. करीबियों का साथ समर्थन मिलेगा. कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे. शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी. निजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे. आवश्यक बदलाव संभव हैं. करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा. सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे. तेजी दिखाएंगे.

तुला(Libra Horoscope)- व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बना रहेगा. परिवार में सामंजस्य बनाए रखेंगे. निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन की प्राप्ति होगी. भावनात्मक प्रदर्शन में उतावली न दिखाएं. निजी मामलों में धैर्य से काम लें. सबसे तालमेल रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं करेंगे. शांत रहें.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा. व्यापार विस्तार लेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. सहकारिता में मजबूती रहेगी. बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे. कामकाजी मामले बनेंगे. मध्यम दूरी की यात्रा हो सकती है. जोखिम उठाने से बचें. प्रदर्शन बेहतर रहेगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- अपनों का साथ आत्मविश्वास बनाए रखेगा. ?घर परिवार में आनंद के अवसर बढ़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. श्रेष्ठ जनों का आगमन होगा. उत्सव का वातावरण रहेगा. वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे. इच्छित वस्तु मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी.

मकर (Capricorn Horoscope)- चर्चा संवाद में आधुनिकता पर जोर बनाए रखेंगे. मुखरता से अपनी बात रखेंगे. करीबियों और परिजनों की सुनेंगे. सभी जन परस्पर सहायक होंगे. चहुंओर हितकर परिणाम बनेंगे. नवीन कार्यां में गति आएगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. सफलता के संकेत हैं. करियर व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- निवेश संबंधी विषयों में रुचि बनी रहेगी. खर्च व बजट पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. वैदेशिक कार्यां को पूरा करें. मेहनत पर भरोसा रखें. आवश्यक कार्यां को समय से करें. खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सहजता से आगे बढ़ते रहें.

मीन(Pisces Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्यां में गति आएगी. विभिन्न योजनाएं उम्मीद के अनुरूप् बनी रहेंगी. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. सभी वर्ग के लोगों से संबंध संवरेंगे. पेशेवर सकारात्मकता बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे.अपनों से सामंजस्य रखेंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. विविध मामले पक्ष में रहेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *