Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है. फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update) 

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब (Punjab Weather Update) के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा. मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही कल 4 फरवरी और 5 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है.

वहीं, हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.(Haryana Weather Update) मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बारिश की संभावना कम है हालांकि, अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो हल्की बारिश हो सकती है. यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *