Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेजी, जानें गोल्ड-सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today: आज 1 फरवरी 2025 को बजट (Union Budget) पेश होने से पहले ही सोने की कीमतों (Gold Rates) में जबर्दस्त उछाल देखने…

Gold-Silver Price Today: आज 1 फरवरी 2025 को बजट (Union Budget) पेश होने से पहले ही सोने की कीमतों (Gold Rates) में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रहा है और इसने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बीते साल के पूर्ण बजट में बजट वाले दिन कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के बाद गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.(Gold-Silver Price Toda) 

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार 31 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 Karat Gold Price) 82,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. अन्य कैटेगरी के गोल्ड की बात करें, तो 22 कैरेट गोल्ड (80,120 रुपये/10 ग्राम), 20 कैरेट (73,060 रुपये/10 ग्राम) और 18 कैरेट गोल्ड (66,490 रुपये/10 ग्राम) पर पहुंच गया था.

(Gold prices rise know the new rates of gold and silver news in hindi) 

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर बताए गए सोने के रेट देशभर में समान रहते हैं, लेकिन ये रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के बताए गए हैं. 3 फीसदी gst को शामिल करके और मेकिंग चार्ज मिलाकर ये बढ़ जाता है. बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू मार्केट में 1 फरवरी को गोल्ड रेट (Gold Rate On 1st February) को कुछ जगह 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. 

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *