Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार से अगले 5 दिनों तक पंजाब में कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. मौसम विभाग के अनुसार, एक ओर जहां पंजाब में बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. (Punjab-Haryana Weather Update) इसके साथ ही हरियाणा की सीमा पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.(Punjab Weather Update) जिसके चलते कल से ही पंजाब के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके चलते जहां न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की कमी आई.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक होगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



