PM Modi on coldplay : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित किया है. जिसमें उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तारीफ की.(PM Modi on coldplay)
(PM Modi said a big thing about the success of live concerts in India news in hindi)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपने मुंबई और कराची में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की अद्भुत तस्वीरें देखी हैं. यह स्पष्ट है कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट की काफी संभावनाएं हैं. दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं… मुझे उम्मीद है कि राज्य और निजी क्षेत्र आवश्यक बुनियादी ढांचे और कौशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे. लाइव कॉन्सर्ट से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हो रहा है.
मैं राज्यों और निजी क्षेत्र से आग्रह करता हूं कि वे गिग अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करें. चाहे वह इवेंट मैनेजमेंट हो, कलाकारों की तैयारी हो, सुरक्षा हो या अन्य व्यवस्थाएं।
भारत में आगामी विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अगले महीने भारत पहली बार विश्व दृश्य-श्रव्य शिखर सम्मेलन या WAVES की मेजबानी करेगा” यह एक बड़ा आयोजन होगा, जो दुनिया को भारत की रचनात्मक शक्ति से परिचित कराएगा। राज्य में ऐसे आयोजनों से प्राप्त राजस्व और लोगों में बनी धारणा भी अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देगी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



