PM Modi on Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ (prayagraj mahakumbh 2025) में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु स्नान करने संगम पहुंचे, जिसके बाद भगदड़ मच गई. इस घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह लगातार यूपी सरकार के संपर्क में हैं.
(PM Modi expressed grief over the Mahakumbh accident news in hindi)
पीएम मोदी (PM modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, प्रयागराज महाकुंभ में जो हादसा हुआ, वह बेहद दुखद है. इस दुर्घटना में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. मैंने सीएम योगी से बात की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार फोन पर बात की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी को फोन कर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



