Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मचने की खबर सामने आ रही है. इस भगदड़ में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. 50 से अधिक लोग घायल हैं और कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है.
(More than 10 people feared dead during stampede at Maha Kumbh news in hindi)
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. मेले में भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान पर रोक लगा दी गई है. अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने सीएम योगी से हादसे की जानकारी मांगी है.
घटनास्थल से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है.
बताया जा रहा है कि प्रयागराज में संगम तट पर अमृत स्नान से पहले रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की मौत हो गई है. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, भगदड़ मचते ही लोग भागने लगे. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.
संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश
जानकारी मिल रही है कि भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु संगम तट पर बेहोश होकर गिर पड़े हैं. घायलों में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है, एनएसजी और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है.
घायलों को 50 से अधिक एम्बुलेंस की मदद से केंद्रीय अस्पताल लाया गया है. लोगों ने कई घायल लोगों को मोटरसाइकिलों पर भी ले जाया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और एनएसजी ने कमान संभाल ली है.
भीड़ के कारण स्नान बंद
मौनी अमावस्या पर भीड़ के कारण शैव अखाड़ों ने अमृत स्नान रोक दिया है. महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु और नागा साधु स्नान के लिए बाहर नहीं आए. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण स्नान रोक दिया गया है. जब परिस्थितियां सुधर जाएंगी तभी अखाड़े स्नान के लिए निकलेंगे. अन्यथा, स्नान रद्द कर दिया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



