Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट; भारी बारिश की संभावना

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 29 जनवरी से सुबह के समय ठंड से राहत मिलने की संभावना है और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update) 

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी और 1 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. (Punjab Weather Update) जिसका असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर से शुरू होने वाला है. प्रदेश में 3 फरवरी 2025 तक मौसम की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है. इस दौरान में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड में कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है. 

इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 30 व 31 जनवरी तथा एक फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है. जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से सक्रिय हो चुका है. इसका असर भी सबसे ज्यादा पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभव है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *