Delhi Crime News: दिल्ली के गाजीपुर में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी. 22 वर्षीय लड़के ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी, उसके शव को सूटकेस में डालकर आग लगा दी. दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे और साथ रह रहे थे। लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि लड़का रिश्ता खत्म करना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर लड़के ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी.
जांच में पता लगा कि 22 साल की मृतका का नाम शिल्पा पांडे है और वह बीते एक साल से अमित तिवारी के साथ खोड़ा कॉलोनी में लिव इन में रह रही थी. वह उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी. लेकिन हैरानी की बात है कि अमित कोई और नहीं बल्कि शिल्पा का ही चचेरा भाई था.
25 जनवरी को अमित काफी नशे में था जब एक बार फिर उसका शिल्पा से झगड़ा हुआ और उसने शिल्पा का गला घोंट दिया. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त और पेशे से कैब ड्राइवर अनुज कुमार को फोन किया.
पुलिस ने बताया कि हमें हत्या की जानकारी सुबह 4:10 बजे मिली. जब हम मौके पर पहुंचे के बॉडी पूरी तरह जल चुकी थी,कुछ नहीं बचा था उसमें. सीसीटीवी की जांच में यूपी नंबर ह्युंडई वर्ना गाड़ी संदिग्ध मिली. गाड़ी लोनी के एक शख्स के नाम से रजिस्टर्ड थी.
लोनी में जब उस शख्स से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसने गाड़ी अमित तिवारी नाम के शख्स को बेच दी है. इसके बाद अमित तिवारी के बारे में जानकारी मिली और उसे पकड़ा गया. शिल्पा पांडे और अमित दोनों की ही उम्र 22 साल थी. शिल्पा के माता पिता सूरत में रहते हैं और वहीं काम करते हैं.
पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि शव उसकी 22 वर्षीय चचेरी बहन शिल्पा पांडे का था. वह शिल्पा के साथ रिश्ते में थे और वे एक साल से साथ रह रहे थे. शिल्पा उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन वह रिश्ता खत्म करने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात अमित नशे में था. उसका शिल्पा से झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसने शिल्पा की लाश को एक सूटकेस में डाला और अनुज को लाश को ठिकाने लगाने के लिए बुलाया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



