Aaj ka rashifal: आज के दिन सिंह-कुंभ वाले करियर में बड़गे आगे, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- समय सुधार पर बना रहेगा. लाभ और उछाल की परिस्थितियां निर्मित होंगी भाग्य बल में वृद्धि होगी. अवरोधों में कमी आएगी. सबके सहयोग से…

मेष(Aries Horoscope)- समय सुधार पर बना रहेगा. लाभ और उछाल की परिस्थितियां निर्मित होंगी भाग्य बल में वृद्धि होगी. अवरोधों में कमी आएगी. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. व्यक्तिगत गतिविधियां बढेंगी. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. धर्म कार्यां में रुचि लेंगे. मनोरंजक यात्रा हो सकती है.

वृष(Taurus Horoscope)- सहज प्रयासों को गति देंगे. समता सामंजस्य और सतर्कता से कार्य साधेंगे. नीति नियम बनाए रहेंगे. व्यवस्थागत प्रयासों में सजग रहेंगे. वाणी व्यवहार सरल रहेगा. कामकाजी सफलता सामान्य रहेगी. लक्ष्य साधने का प्रयास रखें. चर्चा संवाद मेंं स्पष्ट रहेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)-ठगों व धूर्तों से सावधानी बनाए रहेंगे. विरोधी शांत होंगे. नेतृत्व के प्रयासों में सक्रियता आएगी. सत्ता के निर्देशों और प्रबंधन का सम्मान करेंगे. बड़ों की अवहेलना से बचेंगे. साझा अनुबंधों में गति आएगी. करियर सुधार पर बना रहेगा. करीबी उपलब्धि प्राप्त करेंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे.कर्क

कर्क(Cancer Horoscope)-  महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता और समर्पण बनाए रखें. परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार बढ़ेगा. आवश्यक कार्यां को तय समय में पूरा करेंगे. पेशेवरों का भाव बढ़त पर रहेगा. नियम अनुशासन पर जोर देंगे.आवश्यक मामले गति लेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- करीबियों से चर्चा संवाद में सहज रहेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. पहल करेंगे. महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी. आत्मविश्वास बनाए रखेंगे. सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर व्यापार में सफलता पाएंगे. बड़ों की सलाह बनाए रखेंगे. व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे.

कन्या(Virgo Horoscope)- घरेलु मामलों में संवदेनशील रहेंगे. आवश्यक मामले उत्साह से भरे रहेंगे. घर आए का यथायोग्य सम्मान करेंगे. कार्यक्षेत्र में व्यवस्थागत गतिविधियों पर जोर देंगे. कार्यगति बेहतर बनी रहेगी. निजी विषयों में रुचि बनी रहेगी. घर परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे. तार्किक मजबूत रहेंगे.

तुला(Libra Horoscope)- आर्थिक वाणिज्यिक लाभ में वृद्धि होगी. सामाजिक समर्थन बना रहेगा. बड़े प्रयासों पर जोर रखेंगे. संपर्क संचार का दायरा बड़ा होगा. साहस पराक्रम को बल मिलेगा. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे. आस्था एवं भक्ति भावना बढ़ेगी.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)-  आर्थिक एवं धन संपत्ति के मामलों में उछाल आएगा. लोगों के समर्थन से उत्साहित रहेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. जीवन स्तर संवरेगा. धन संपदा बढ़ेगी. साख प्रभाव में वृद्धि होगी. कुल परिवार के कार्यों को गति देंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- धार्मिक कार्यां से जुड़ेंगे. रचनात्मक कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. पारिवारिक जीवन में गति आएगी. बहुमुखी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे. परिवार का साथ सहयोग रहेगा. जिम्मेदारी मनोयोग से निभाएंगे. दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में सहजता रहेगी. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे.

मकर (Capricorn  Horoscope)- आवश्यक कार्यां को पूरा करने में देरी न दिखाएं. समय साधारण प्रभाव का बना है. योजनानुसार आगे बढ़ें. रिश्तों में बड़ी सोच से काम लें. खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा. आवश्यक कार्यों को गति देंगे. अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं. नीति नियम मानें. विपक्ष से सतर्क रहें. बजट बनाकर चलेंगे.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- प्रबंधन में सक्रियता का लाभ मिलेगा. योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी. वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी. आर्थिक मामलों में प्रभावी रहेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत बने हैं. सहकर्मियों का समर्थन सहयोग पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे. पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- भाग्य की मदद और योग्यता प्रदर्शन से सभी मामले अनुकूल रहेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का साथ सफलता दिलाएगा. चर्चाओं में शामिल होंगे. प्रबंधन को बल मिलेगा. योग्यता प्रदर्शन संवरेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *