Delhi Crime News: लुटेरों ने तोड़ा कार का शीशा, 1 करोड़ रुपये के जेवर लूटकर हुए फरार

Delhi Crime News: देश की राजधानी नई दिल्ली में डकैती की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां बदमाशों ने एक कारोबारी की कार…

Delhi Crime News: देश की राजधानी नई दिल्ली में डकैती की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां बदमाशों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए. दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में स्कूटर सवार बदमाशों ने एक व्यापारी की कार का शीशा गुलेल से तोड़ दिया और फिर एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए. अशोक विहार में बदमाशों ने कार से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वारदात अशोक विहार स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर हुई है.

(The robbers broke the glass of the car and escaped after looting jewellery worth Rs 1 crore news in hindi) 

दरअसल, आभूषण कारोबारी करोल बाग स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम से शालीमार बाग स्थित अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार रात वह शोरूम से शालीमार बाग स्थित अपने घर लौट रहे थे.

उनकी कार में आभूषणों से भरा एक बैग रखा हुआ था. पीड़ित व्यापारी जब लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास पहुंचा तो कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी. उसी समय एक स्कूटर पर दो अपराधी आये. 

बदमाशों ने पहले गुलेल से वार कर कार का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कार से आभूषणों से भरा बैग निकाला और सराय रोहिल्ला की ओर भाग गए. बदमाशों द्वारा लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *