Saif Ali Khan Attack News: सैफ अली खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif ali khan) पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई…

Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif ali khan) पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शाहिद नाम के जिस व्यक्ति को आज सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसका अभिनेता पर हमले से कोई लेना-देना नहीं है.

(Saif Ali Khan attack news in hindi) 

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि जिस व्यक्ति को आज सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था, उससे किसी अन्य मामले में पूछताछ की जा रही है. इस बीच, नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध हमलावर अपार्टमेंट की सीढ़ियां चढ़ता हुआ यानी घर में घुसता हुआ नजर आ रहा है. वहीं लीलावती अस्पताल ने सर्जरी के बाद सैफ के शरीर से निकाले गए चाकू के टुकड़े की तस्वीर भी जारी की है.

दरअसल, एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में बुधवार देर रात एक शख्स घुसा और एक्टर पर कई हमले किए. एक्टर पर 6 बार चाकू से हमला किया गया. चाकू का एक टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया. घटना के तुरंत बाद उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया.

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि चाकू का एक टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ था. इसे सर्जरी के माध्यम से हटा दिया गया है. डॉक्टर ने कहा कि यदि चाकू अभिनेता की रीढ़ की हड्डी में 2 मिमी गहरा होता, यदि वह और अधिक फंस जाता तो उसकी रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान हो सकता था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *