ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के रूपनगर से विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर हमला होने के बाद पार्टी आम आदमी पार्टी जहां एकजुट होकर आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे है तो वहीं पार्टी के प्रधान भगवंत मान का कुछ भी पता नहीं चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि भगवंत मान जख्मी आप विधायक का हाल चाल लेने के लिए नहीं पहुंचे।
सूत्रों का ये भी कहना है कि भगवंत मान संदोहा का हाल जानना तो दूर इस हमले की निंदा तक नहीं की। वहीं दूसरी तरफ सिख रेफरेंडम के मुद्दे को लेकर जहां पार्टी के सीनियर नेता और विरोधी नेता सुखपाल खैर और पंजाब के उप प्रधान बलबीर सिंह आमने सामने थे तो इस मामले के कारण दोनों नेता एक साथ हो कर सरकार को सवालों के घेरे में घेर रहे है। पर पार्टी के प्रधान भगवंत मान कहीं गायब लग रहे है।
कहा जा रहा है कि जब से आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से मांफी मांगी है तभी से भगवंत मान सियासी मामलों पर सरगर्म रहना कम कर दिया है। इसके इलावा उन्होने खैरा के रेफरेंडम के बयान पर भी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। गौरतलब है कि भगवंत मान की इस चुुप्पी पर कई सवाल खड़े हो रहे है। खैर उनकी ये चुप्पी कब टूटती है ये समय ही बताएंगा।


