ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को शर्तों के साथ ईनाम राशि देने के मामले में हरियाणा सरकार अब बैकफुट पर आ गई है | सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने खेल नीति में बदलाव कर अब सभी खिलाड़ियों को बिना कटौती के ये राशि देने का फैसला लिया है | खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी | विज की माने तो उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और सीएम ने खेल विभाग की उनकी फाइल को स्वीकृति प्रदान कर दी है |
आपकों बता दें कि कामनवेल्थ गेम में हरियाणा के विजेता खिलाड़ियों को ईनाम राशि देने को लेकर विवाद हो गया था | सरकार की ओर से कहा गया था कि जिस खिलाड़ियों ने हरियाणा की ओर से खेला है केवल उन्हीं खिलाड़ियों को ईनाम की राशि दी जाएगी | इसके बाद खिलाड़ियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने ईनाम राशि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया था |
खिलाड़ियों के विरोध और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सरकार ने अब एक बार फिर से अपनी खेल नीति में बदलाव किया है | जिसे एक तरह से सरकार के वैकफुट पर जाने की बात कही जा रही है | आपकों बता दें कि इससे पहले सरकार खिलाड़ियों को लेकर कई फैसले कर चुकी है | लेकिन विरोध के कारण सरकार को हमेशा अपने फैसले वापस लेने पड़े है |
