ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कालावाली की तारुआना रोड पर एक कार्टन फैक्ट्री में हो रही खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धसने जानेे का मामला सामने आया है जिस कारण दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि इस हादसे के कारण एक मजदूर घायल हो गया। जानकारी अनुसार मजदूर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे कि अचानक मिट्टी धस गई
जिस कारण इस मिट्टी के अंदर तीन मजदूर फंस गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी को हटाने की कोशिश पर तब तक दो मजदूरों की मौत हो गई।
फिलहाल घटना वाले स्थान पर पहुंचे डीएसपी ने घटना का जायजा लिया।




