ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को शर्तों के साथ ईनाम राशि देने के मामले में हरियाणा सरकार अब बैकफुट पर आ गई है। सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने खेल नीति में बदलाव कर अब सभी खिलाड़ियों को बिना कटौती के राशि देने का फैसला लिया है।
इसकी जानकारी खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है। विज की माने तो उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और सीएम ने खेल विभाग की उनकी फाइल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बता दें कि कामनवेल्थ गेम में हरियाणा के विजेता खिलाड़ियों को ईनाम राशि देने को लेकर विवाद हो गया था। सरकार की ओर से कहा गया था कि जिस खिलाड़ियों ने हरियाणा की ओर से खेला है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने सभी कॉमन वेल्थ खेलों के विजेताओ को बिना कटौती के इनाम देने की खेल विभाग की फ़ाइल पर स्वीकृति प्रदान की । खिलाड़ियों को शीघ्र इनाम दिए जाएँगे ।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) June 22, 2018
केवल उन्हीं खिलाड़ियों को ईनाम की राशि दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने ईनाम की राशि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया था। खिलाड़ियों के विरोध और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सरकार ने अब एक बार फिर से अपनी खेल नीति में बदलाव किया है। जिसे एक तरह से सरकार के वैकफुट पर जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले सरकार खिलाड़ियों को लेकर कई फैसले कर चुकी है। लेकिन विरोध के कारण सरकार को हमेशा अपने फैसले वापस लेने पड़े है।

