ट्रेवल एजेंट ने धोखे से अमेरिका की जगह भेजा मॉस्को फिर पंजाबी युवक ने किया ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने ट्रेवल एजेंट से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने ट्रेवल एजेंट से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जरनैल सिंह ने ट्रेवल एजेंट को अमेरिका जाने के लिए करीब 13 लाख 40 हजार रूपए दिए पर ट्रेवल एजेंट ने उसको अमेरिका भेजने की बजाय मास्को घुमा कर वापिस भेज दिया।

punjabi youth

वहां से वापिस आने के लिए भी युवक ने अपने परिवार वालों से पैसे मंगवाएं फिर वो भारत वापिस आया। पर भारत वापिस आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं इस मामले पर परिजनों का कहना है कि जरनैल भारत वापिस आकर काफी परेशान रहने लगा था।

fraud

उसने ट्रेवल एजेंट से बात भी करनी चाही पर वो उससे बात नहीं करता था। परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *