पाकिस्तान लॉटरी के जरिए रच रहा एक और साजिश, रहें सावधान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक ओर पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर जम्मू-कश्मीर में रह रहे भारत के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं अब पाकिस्तान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक ओर पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर जम्मू-कश्मीर में रह रहे भारत के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं अब पाकिस्तान के शातिर अपराधियों ने भारत के लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए एक नई साजिश रच डाली है।

whatsapp

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग स्थानों पर कईं लोगों को पाकिस्तान के कोड 92 नंबर की शुरूआत से मोबाइल पर व्हाटसप के जरिए एक मैसेज भेजा जाता है। इस संदेश में मोबाइल धारक का नाम लिखा होने के अलावा उसकी लाखों रुपये की लाटरी लगने की बात कही जाती है। इसके साथ ही उन्हें एक और व्यक्ति का नंबर लिखकर दिया जाता है। जिसे बैंक मैनेजर बताया जाता है और साथ ही ये कहा जाता है कि आप बैंक मैनेजर के नंबर पर व्हाटसप पर काल करो और मैनेजर से लाटरी कैश कराने के बारे में कहो।

social media

ऐसा ही एक संदेश हाल ही में Living india news के एक संवाददाता के पास भी पाकिस्तान के कोड से शुरू होने वाले 923356678151 से मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज में कहा गया कि बैंक मैनेजर लाटरी का नंबर पूछता है तो 8815 बता देना। इसके बाद बैंक मैनेजर की ओर से एक संदेश भेजकर लाटरी कैश करने से पहले कुछ टैक्स चुकाने के नाम पर व्यक्ति से उनके खाते में कुछ रुपये जमा कराने के लिए कहते है।

fake

इस प्रकार से ये लोग अब भारत के लोगों को आर्थिक चपत भी लगाने में लग गए है। जानकारों की माने तो यह सारा काम पाकिस्तान के साइबर क्रिमिनल ही अंजाम दे रहे है। लेकिन इसमें वो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे है। जिसमें मोबाइल नंबर किसी देश, कोड किसी ओर देश का और लोकेशन किसी और ही देश का आता है। फिलहाल हम भी अपनी ओर से जनता से ये आग्राह करते है कि यदि किसी के भी पास 92 से शुरू हो रहे नंबर से कोई संदेश आता है तो उस पर कोई ध्यान न दें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *