ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हायर एजुकेशन विभाग ने दाखिलों में गड़बड़ी रोकने के लिए नया फार्मूला निकाला है। विभाग ने अब सरकारी नौकरियों की तरह वैरिफिकेशन कराने के बाद ही दाखिला देने का फैसला लिया है। हायर एजुकेशन विभाग ने दाखिले से पहले ऑन लाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वैरिफिकेशन कराने का फैसला लिया है।
कागजातों में गड़बडी वाले विद्यार्थी को दाखिले की लाइन से आऊट किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के कागजातों की सही वैरिफिकेशन होगी। उन्हीं को दाखिला सूची में जगह मिल पाएगी। बता दें कि 22 जून तक दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उसके बाद विभाग पहली बार 24 व 25 जून को हायर एजुकेशन विभाग पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा।
सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम शामिल होंगे। उन विद्यार्थियों को 26 से लेकर 28 जून तक अपने कागजातों की वैरिफिकेशन करानी होगी। वैरिफिकेशन में दसवीं, बारहवीं, आधार कार्ड,रिहायशी प्रमाण-पत्र के अलावा अन्य ऑरिजनल दस्तावेज शामिल है। प्रोविजनल मेरिट सूची में शामिल बच्चों के दस्तावेज सही मिलने के बाद ही उनके दाखिले के लिए अगला प्रोसेस शुरू होगा। बिना वैरिफिकेशन के किसी भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं मिल पाएगा।


