ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने पंपोर इलाके में भारतीय रिजर्व पुलिस की 17वीं बटालियन की गाड़ी पर निशाना बनाया उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी । घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जबकि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया । हमले में घायल कॉन्स्टेबल तनवीर शहीद हो गए ।
घायल तनवीर को आनन-फानन में बीबी कैंट सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका तुरंत ऑपरेशन भी किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका । पुलिस की इस गाड़ी में कई पुलिसकर्मी बैठे हुए थे | आतंकी हमले में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें एक की बाद में मौत हो गई । पिछले पांच सालों में रमजान महीने के मुकाबले इस साल रमजान के दौरान जो युवा आतंकवाद में शामिल हुए उनकी तादाद दोगुने से ज्यादा रही।
इस साल जब सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन का फैसला रमजान के पवित्र महीने के दौरान लागू था, तो करीब 40 युवाओं ने आतंकवाद का रास्ता चुना, जबकि पिछले साल इसी समय लगभग 16 युवक आतंकी बने थे। यानी जब कश्मीर में सुरक्षाबल कोई ऑपरेशन नहीं चला रहे थे तो आतंकवादी युवाओं को भर्ती करने में जुटे थे और यही वजह है कि उनकी तादात 40 जा पहुंची।
Watch Video
https://youtu.be/GeiLmYLfvuM


