ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों का समय कुछ समय से बहुत बूरा चल रहा है। जी हां पंजाबी गायिका मिस पूजा पहले अपने एक गीत के कारण फंस गई थी अब पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक शैरी मान के साथ धोखाधड़ी हो जाने का मामला सामने आया है।
सूत्रों का कहना है कि शैरी मान के साथ करीब 50 हजार डॉलर की धोखाधड़ी हुई है। उन्होने कहा कि उनके साथ 50 हजार डॉलर का धोखा हुआ है और ये किसी और ने नहीं बल्कि उनके किसी करीबी दोस्त ने ही किया है।
खैर उन्होने अपनी इस पोस्ट में उस दोस्त का नाम तो नहीं बताया। इसके इलावा शैरी मान ने ये भी कहा कि उन्होने विदेश में अपने किसी दोस्त को 50 हजार डॉलर घर खरीदने के लिए दिए थे। पर जब से उन्होने उसको पैसे दिए है तभी से उनके दोस्त ने फोन उठाना बंद कर दिया और ना ही वो उनके किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दे रहा है।
https://www.facebook.com/sharrymann/photos/a.662939607057029.1073741830.149532291731099/2267508063266834/?type=3&theater
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा है कि जिसने भी उनके साथ धोखा किया है उसका नाम वो जल्द ही बताएंगे। गौरतलब है कि शैरी मान ने अपना आना वाले नए गीत का टाइटल सार्वजनिक कर दिया है।


