अमृतसर के टाँगरा के पास दर्दनाक हादसा, हादसे में 7 लोगों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के राष्ट्रीय राज मार्ग पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब अमृतसर से दिल्ली की ओर जा राही एक कार खड़े…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के राष्ट्रीय राज मार्ग पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब अमृतसर से दिल्ली की ओर जा राही एक कार खड़े ट्राले से टकरा गई | जिसमें दिल्ली के दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई | जो अमृतसर से धार्मिक यात्रा करके दिल्ली के लिए वापस जा रहे थे | अमृतसर से निकली स्कार्पियो कार जब थाना खलचिया के अधीन पड़ते राजमार्ग पर जा रही थी | तब यह कार एक ढाबे के पास खड़े ट्राले से जा टकराई |

हादसा इतना भयानक था की कार का आधा हिस्सा बुरी तरह से तबाह हो गया, यही नहीं कार का अगला हिस्सा खड़े ट्राले के साथ टकरा गया | हादसे में घायल दिल्ली के उतम नगर के बताए जा रहे हैं | हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है | मरने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं | एक बच्चा जख्मी है जिसका इलाज़ किया जा रहा है | हादसे का कारण तेज रफ़्तार बताई जा रही है | वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है |

 अमृतसर के टाँगरा के पास दर्दनाक हादसा

हादसे में 7 लोगों की मौत

मरने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे

ढाबे पर खड़े टैंकर के साथ टकराई थी गाड़ी

Watch Video

https://youtu.be/ti4_twpcuKE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *