ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब मे लुटेरों के हौसले इतने बढ़ गए है कि वो लुट की वारदात को अंजाम देने के लिए वो कोई बड़ा गुनाह करने के लिए तैयार हो जाते है।
ऐसा ही मामला पटियाला से सामने आया है जहां पर लुटेरों ने लुट की वारदात को अंजाम देने के लिए अंधाधुंध गोलियां चला दी।
जानकारी अनुसार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पैसे छीनने की कोशिश की जब कर्मचारियों ने लुटेरो को रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने कर्मचारियों पर गोलिया चला दी जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ये घटना राजपुरा रोड के नजदीक बने टोल प्लाजा के पास की घटना है। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना वाली स्थान पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि ये सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




