ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलांग में सिखों को धमकिया मिलने वाली घटना के बाद शिलांग के पंजाब लेन के बाजार में सिख व्यक्ति की दुकान पर पेट्रोल बम फेंक कर उसको आग के हवाले कर दिया गया। इस हमले के कारण सिख व्यक्ति की किताबों की दुकान में आग लग गई।
घटना सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को बुलाया गया। गौरतलब है कि शिलांग में कुछ दिन पहले वहां पर स्थिति ठीक हो गई थी जिस कारण वहां पर इंटरनेंट सेवा को शुरू कर दिया गया था।
पर फोन पर मिली सिखों को धमकी के बाद वहां पर सुरक्षा के इंतजाम फिर से कर दिए गए है। इस घटना के बाद वहां पर फिर से इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है और कफ्यू को लगा दिया है। शिलांग में फिर से माहौल तनावपूर्ण बन गया है।


