नीति आयोग की बैठक में PM से मिले CM…कैप्टन ने की किसानों का कर्ज माफ करने मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में जारी नीति आयोग की जारी बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है,नीति आयोग की बैठक के पहने दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में जारी नीति आयोग की जारी बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है,नीति आयोग की बैठक के पहने दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के अधिकारी और अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश भर के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पहल के आधार पर राज्यों के सहयोग के साथ विशेष स्कीम बनाने की आपील की ।

इसके इलावा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग भी की साथ ही CM ने अगले साल श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्व और जलियांवाला बाग पर आयोजित कार्यक्रम के लिए विशेष सहियोग की मांग की । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2019 पूरे देश के लिए एतिहातिक साल है और पूरे देश को इसे साझे तौर पर मनाना चाहिए ।

कैप्टन ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के लिए विशेष पैकेज की मांग भी की और सीमावर्ती इलाके के 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कारखानों के लिए विशेष टैक्स में छूट देने की मांग की । कैप्टन ने केंद्र सरकार से धान के लिए 100 रूपए और धान का पराली को ना जलाने के लिए विशेष राहत देने की भी मांग की । इसके इलावा कैप्टन ने केंद्र की सहायता से कृषि, शिक्षा, स्वास्थय, जल और शहिरी प्रशासन स्कीमों में केंद्र की हिस्सेदारी की भी मांग की ।

नीति आयोग की बैठक में PM से मिले CM

कैप्टन ने की किसानों का कर्ज माफ करने मांग

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सहयोग की मांग

सीमावर्ती इलाकों के लिए विशेष पैकेज की मांग

 Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *