ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी AK 47 राइफल में स्टील बुलेट डाल कर उसका इस्तेमाल कर रहे है। बता दें कि यह बुलेट प्रूफ बंकर को उड़ाने में समर्थ है। बता दें कि इस तरह की गोलियां का ज्यादा इस्तेमाल जैश ए मोहम्मद के साथ जुड़े आतंकवादी संगठन कर रहे है।
कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर से बड़ी मात्रा में स्टील की बनी गोलियां बरामद की गई है। हालांकि इस मामले के बारें में उस समय पता चला है कि जब जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था इस हमले के दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे।
हमले की जांच के दौरान पता चला कि जवानों ने बुलेट प्रूफ बंकर पहने हुए थे और आतंकवादियों ने AK 47 में स्टील की गोलियां का प्रयोग कर हमला किया था। क्योकि AK 47 में जिस तरह की गोलियों का इस्तेमाल किया जाता है वो शिलड़ से पार नहीं हो सकती है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इस हमले का जवाब देने के लिए कई मजबूर कदम उठाए है।


