ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग के 4 गैंगस्टरों को काबू कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी अनुसार गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग के 4 गैंगस्टर जेल में बंद दीपू और टीनू को भगाने के लिए आए थे उनकी इस कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दी और उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं पुलिस ने बताया कि पकडे गए गैंगस्टरों से असलाह भी बरामद किया गया है। इन गैंगस्टरों को अदालत में पेश किया गया और वहां से गैंगस्टरों को 20 जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। गौरतलब है किं गैंगस्टर संपत नेहरा को एसटीएफ टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
सपंत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई का खास आदमी था। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि संपत नेहरा एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था। सपंत नेहरा सलमान खान को मारने की तैयारी कर रहा था। जिसको लारेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस इन पकड़ गए गैंगस्टरों से पुछताछ कर रही है।



