पत्रकार और जवान की हत्या से माहौल खराब, ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरा देश ईद के जश्न में डूबा है, अमन-भाईचारे की नमाज अदा की जा रही है | लेकिन इस ईद के मुबारक मौके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरा देश ईद के जश्न में डूबा है, अमन-भाईचारे की नमाज अदा की जा रही है | लेकिन इस ईद के मुबारक मौके पर भी  पाकिस्तान और कश्मीर के पत्थरबाज अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आए | जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने ईद के पाक मौके पर सीमा पार से जमकर गोलीबारी की | वहीं, शनिवार की सुबह पत्थरबाजों ने जम्मू कश्मीर में अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया | पत्थरबाजों के हमले में कई महिलाएं और स्थानीय लोग फंस गए |

पत्थरबाजी की इस घटना के बाद घाटी में ईद के मुबारक मौके पर भी तनाव का माहौल है | हालात को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं |  दरअसल, शनिवार की सुबह अनंतनाग में सभी एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे थे | तभी पत्थरबाजों ने खुशनुमा माहौल को खूनखराबे में तब्दील कर दिया | यहां ईद की नमाज खत्म होते ही घाटी के पत्थरबाज सुरक्षाबलों पर टूट पड़े |

जवाब में सुरक्षाबलों को भी फायरिंग करनी पड़ी | जिसके तहत उन्हें आंसू गैस के गोले दागने पड़े | वहीं, पाकिस्तान ने भी ईद के मुबारक मौके पर अपनी नापाक हरकत दिखाई है | शनिवार की सुबह चार बजे पाकिस्तान ने नौशेरा के लाम इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से जमकर गोलीबारी की |

सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया | हालांकि, इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया |इधर, बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक की उम्र 22 वर्ष और दूसरे की उम्र 31 वर्ष बताई जा रही है |

पत्रकार और जवान की हत्या से माहौल खराब

घाटी में जारी है सीजफायर

ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी

ईद पर पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद

BSF ने गिरफ्तार किए 2 पाकिस्तानी

Watch Video

https://youtu.be/fUix8mjPwAQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *