ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। इन चोरों को किसी का भी डर नहीं है। इसी कारण ये बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला संगरुर से सामने आया है जहां पर चोरों ने रात का फायदा उठा कर पांच दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी अनुसार धुरी के कक्कड़वाल चौक में हुई चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया है। चोरों ने करियाना की दुकानों सहित ज्वेलर्स की दुकान में भी अपना हाथ साफ किया।
बता दें कि चोरों ने दुकानों में रखा लाखों का सामान चोरी किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


