किसान ने कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या, 5 लाख का था किसान पर कर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है | ताजा मामला बरनाला का है जहां गांव धौला के एक किसान ने कर्ज से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है | ताजा मामला बरनाला का है जहां गांव धौला के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली | मृतक किसान के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि किसान के पास 2 करनाल ज़मीन थी और उसके सिर पर करीब 5 लाख का कर्ज़ था |

farmer-suicide

घर चलाने के लिए उसने कई बार और काम करने की कोशिश भी की लेकिन कोई काम नहीं मिला | कोई काम न मिला जिस कारण वो मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और अपने खेत जा कर उसने कोई ज़हरीली चीज़ निगल ली | मौके पर पहुंच जांच अधिकारी ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी है

Watch Video

https://youtu.be/OD2iNL7mZaw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *