छह माह बाद बर्फ में दबा मिला हिमाचल के जवान का पार्थिव शरीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में LOC की तरफ कुपवाड़ा इलाके की बर्फीली चोटियों में हिमस्खलन में हिमाचल प्रदेश के जवान का शव बर्फ में दबा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में LOC की तरफ कुपवाड़ा इलाके की बर्फीली चोटियों में हिमस्खलन में हिमाचल प्रदेश के जवान का शव बर्फ में दबा मिला । शहीद शम्मी सिंह 11 दिसंबर 2017 को हिमस्खलन की चपेट में आया था । उनका शव बर्फ के तोदों के बीच दब गया था जो तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिला था । रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि गर्मियों में अग्रिम इलाकों में चोटियों की बर्फ पिघलने के बाद सेना ने लापता शम्मी सिंह का पता लगाने के लिए अभियान दोबारा शुरू किया । जिसके बाद जवान का शव बर्फ में दबा मिला । शहीद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मकड़ौली इंदौरा का रहना वाला था । उनके परिवार में अब उनके माता-पिता रह गए हैं।

SOLDIER DEADBODY FOUND

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद शम्मी सिंह नौगाम सेक्टर के अग्रिम इलाके में तैनात सेना के ऑपरेशनल गश्तीदल का हिस्सा था । शहीद शम्मी सिंह के पार्थिव शरीर को बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय परिसर में लाया गया । श्रद्धांजलि समारोह के बाद पूरे सैन्य सम्मान के बाद तिरंगे में लिपटा शहीद शम्मी सिंह का पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के पास पहुंचाया गया । भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह में शहीद को अंतिम विदाई दी गई ।

SOLDIER DEADBODY FOUND

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *