संपादक शुजात बुखारी की हत्‍या मामला: सीसीटीवी से तीन संदिग्धों की तस्वीर की पहचान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को राइजिंग कश्‍मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी । बता दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को राइजिंग कश्‍मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी । बता दे हत्या 3 बाइक सवार आतंकियों ने की है | इस हमले में बुखारी की सुरक्षा में तैनात 2 जवानों की भी मौत हो गई ।

Sujat Bukhari murder

यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई जिसमें बाइक सवार संदिग्ध दिख रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में कश्मीर हॉस्पिटल से फरार आतंकी नावेद जट का हाथ माना जा रहा है ।

naveed terrorist

इस तस्वीर में जो बाइक पर बीच में बैठा आतंकी नावेद जट बताया जा रहा है । यही नहीं लश्कर आतंकी नावेद जट पिछले दिनों श्रीनगर के अस्पताल से फरार हो गया था । फ़िलहाल पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सीसीटीवी में जो तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे है तस्वीर में इनकी पहचान कराई जा रही है ।

Sujat Bukhari murder

पहचान के लिए स्थानीय लोगों की ज्यादा से ज्यादा ली जा रही है । हालांकि लश्कर ने शुजात बुखारी की हत्या की निंदा की है लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि ये आतंकी संगठन की रणनीति का हिस्सा हो सकता है ।

SHUJAAT-SUSPECT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *