ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जत्थेदारों और मुतवाजी जत्थेदारों के फैसले के कारण सिख कौम दुविधा में है। बता दें कि इस समय सिख कौम के दो दो जत्थेदार है। शिरोमणी कमेटी की तरफ से अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को बनाया गया है वहीं दूसरी मुतवाज़ी जत्थेदार जिनको सरबत खालसा समागम में बनाया गया है।
भाई हवारा के जेल में होने के कारण उनके स्थान पर जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड को बनाया गया है। इसके इलावा केसगढ़ साहिब के जत्थेदार भाई अमरिक सिंह और दमदमा साहिब के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल बनाए गए। जिस कारण सिख कौम दुविधा में है।
कि सिख कौम कौन से जत्थेदार के फैसले को पहले पहल दें। सूत्रों का ये भी कहना है कि जो शान अकाल तख्त की पहले होती थी वो अब बिल्कूल भी नहीं रही है। यदि अकाल तख्त के हालात अभी भी ना सुधरे तो अकाल तख्त ना की संस्था का सत्कार और सम्मान धीरे धीरे खत्म होता जाएगा।


