ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नालागढ़ के जोघों में टूरिस्ट बस में भीष्ण आग लग जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि बस मनाली से दिल्ली जा रही थी कि अचानक बस का टायर गर्म होने के कारण बस में भयानक आग लग गई।
घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


