Gangster Sampat Nehra का कबूलनामा: Lawrence Bishnoi की Mobile App के आगे सब Fail

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा से पुलिस को जो उम्मीद थी । पुलिस धीरे धीरे उसी तरफ बढ़ती नज़र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा से पुलिस को जो उम्मीद थी । पुलिस धीरे धीरे उसी तरफ बढ़ती नज़र आ रही है । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य गैंगस्टर संपत नेहरा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए कई कड़ियां खोलने वाली साबित हो रही है । एक एक करके कई ऐसे राज़ खुलने शुरू हो गए हैं । जिसके बाद खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल के अंदर से कैसे लॉरेंस बिश्नोई लोगों से जुड़ा रहता है । कैसे लॉरेंस की एक एक बात बाहर बैठे लाखों लोगों तक पहुंच जाती है । ऐसी कौन सी जादू की छड़ी लॉरेंस के पास है कि जिसे घुमाते ही वो बाहर बैठे लोगों की मदद भी कर देता है । इन सवालों को सुनने के बाद आपको भी लग रहा होगा कि आखिरकार ऐसा क्या है जो लॉरेंस जेल के अंदर बैठे कर रहा है । तो चलिए आपको बताते हैं कि संपत ने अपने कबूलनामे में वो कौन सा बड़ा खुलासा किया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है ।

लॉरेंस के गुनाहों का खुलेगा चिट्ठा, पुलिस कर रही सबूत इकट्ठा

गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था । गैंगस्टर पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं । संपत नेहरा के खिलाफ कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है । हैदराबाद से गुरुग्राम लाते समय कोर्ट के आदेश पर हिसार एसआईटी ने संपत नेहरा से पूछताछ की थी । लॉरेंस के संबंध में पुलिस को एक और अहम जानकारी हाथ लगी है ।

पूछताछ में दिया संपत ने इशारा, लॉरेंस को एप का सहारा

भले ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में भरतपुर की जेल में बंद हो, लेकिन जांच और छानबीन के दौरान पता चला कि लॉरेंस के नाम से एक विशेष ऐप बनाया गया है । जिसे रोज़ाना अपडेट किया जा रहा है । यहीं नहीं ऐप के माध्यम से लोगों की मदद करने का भी दावा किया जाता है । संपत के इस कबूलनामे के बाद जब हमने भी जांच पड़ताल की तो कई हैरान कर देने वाले तथ्य इस एप से सामने आए ।

लॉरेंस ने कुछ दिन पूर्व ही लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक विशेष ऐप तैयार किया है । जिसमें रोज़ाना लॉरेंस की वीडियो अपलोड की जा रही है । यहीं नहीं ऐप के माध्यम से गैलरी में पड़े फोटो के अलावा फेसबुक को भी खोला जा सकता है । इसके अलावा ऐप में चैटिंग और हेल्प का भी एक ऑप्शन है । डाली गई वीडियो पर अब तक चार हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं । हेल्प वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही मैसेज आता है कि यदि किसी को कोई परेशानी है तो हमारी ईमेल आईडी पर संपर्क करें । ईमेल आईडी का नाम भी दिया गया है ।

संपत के कबूलनामे से उठे सवाल, लॉरेंस की एप की कौन करता है संभाल ?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के इस कबूलनामे और लॉरेंस बिश्नोई की इस एप के कबूलनामे के बाद बड़ा सवाल यहा ये उठता है कि आखिरकार जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इस एप्लीकेशन को तैयार किसने किया है । वो कौन है जो इस एप्लीकेशन को अपडेट कर रहा है । क्या वो कोई बाहर का आदमी है या फिर खुद जेल के अंदर बैठा लॉरेंस बिश्नोई । ये पुलिस के लिए अब एक टेढ़ी खीर बन गया है । हालांकि पुलिस ने अब इस दिशा में जांच भी शुरू कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/KY0AKWgw4pw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *